भारत
कुएं में मिला महिला और मासूम का शव, हादसा है या आत्महत्या?
jantaserishta.com
24 Jan 2026 1:48 PM IST

x
सनसनी फैल गई.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई हादसा है या आत्महत्या, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को कुएं में तैरते हुए दो शव नजर आए। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला और मासूम के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
मृतक महिला की पहचान झरौली गांव निवासी 35 वर्षीय जयंती पति दुर्गा केवट और उसके तीन माह के बेटे देवांश के रूप में हुई है। मृतक महिला की रिश्तेदार सिया रानी ने महिला की पहचान करते हुए बताया है कि जयंती अपने भाई की तेरहवीं में शामिल होने आई थी। वह रात 2 बजे घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश की गई, मगर सफलता नहीं मिली। सुबह 6 बजे घटना की सूचना लोगों द्वारा दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी, पुलिस बल और नगर परिषद स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति एक मजदूर है।
जानकारी के अनुसार, महिला पिछले पांच साल से बीमार थी और उसके दो बच्चों की पहले भी मौत हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Tagsमध्य प्रदेशदमोहकुएं में मिला महिला और मासूम का शवMadhya PradeshDamohbodies of a woman and a child found in a well
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





