
x
Dharampur. धर्मपुर। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर कोटी रेलवे स्टेशन के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इस कारण कालका से शिमला आ रही ट्रेनों की आवाजाही छह घंटे तक ठप रही। रविवार सुबह 10.30 बजे कोटी के समीप ट्रैक क्लियर होने पर शिमला की ओर ट्रेनों को भेजा गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। रविवार सुबह करीब चार बजे कोटी रेलवे स्टेशन के पास पहाड़ी से अचानक मलबा व पत्थर ट्रैक पर आ गए। ऐसे में कालका से शिमला आ रही पहली ट्रेन को कोटी स्टेशन पर रोक लिया गया। यह ट्रेन 3.30 बजे कालका से शिमला की ओर निकली थी।
इसके बाद करीब 4.50 बजे कोटी पहुंची, लेकिन मलबा आने से ट्रेन को आगे नहीं भेजा गया, जबकि इस ट्रेन से पीछे आने वाली गाड़ी को गुम्मन में रोक लिया गया। इसके बाद रेलवे बोर्ड की टीम रेल मार्ग सुचारु करने में जुट गई, लेकिन एक तरफ से मलबा हटाने के बाद दूसरी ओर से फिर मलबा ट्रैक पर आ रहा था। इस कारण कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी की मदद से ट्रैक को सुबह करीब 10 बजे ट्रैक को सुचारू किया। इसके बाद ट्रेनें शिमला की ओर निकलीं। गौर हो कि शनिवार रात 10.30 बजे के बाद लगी बारिश से सुबह नुकसान का मंजर देखने को मिला।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal Pradesh
Next Story





