भारत

खूनी ऑडी के 'ड्राइवर' का कहर, एक की मौत, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज वायरल

jantaserishta.com
30 Jun 2025 1:35 PM IST
खूनी ऑडी के ड्राइवर का कहर, एक की मौत, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज वायरल
x
वीडियो सामने आया.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक एक्टिवा सवार व रेहडी चालक को कुचल दिया. दोनों को काफी गंभीर चोटें आई हैं. कुल चार लोगों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से एक की मौत हो गई है.
ऑडी का चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था कि अचानक उसने एक्टिवा सवार और रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी जिससे ये बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आपको यह भी बता दें कि इस घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
तब मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक खुद भी बेहोश था और उसे भी काफी मशक्कत के बाद जगाया गया. बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था.
बता दें कि हाल में दिल्ली में ऐसा ही हादसा हुआ था. यहां तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी थी. हादसा 19 जून को तड़के 3:20 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल चौक के पास हुआ थी. बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनकी एक साल की मासूम बच्ची इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत PCR वैन की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null