भारत
सनवारा टोल प्लाजा पर शुल्क दरें बढ़ी, NHAI ने जारी किए आदेश
Shantanu Roy
22 Dec 2025 3:41 PM IST

x
Shimla. शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हिमाचल प्रदेश में परवाणू-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क (टोल टैक्स) में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नई टोल दरें रविवार मध्यरात्रि से लागू कर दी गई हैं। एनएचएआई के शिमला क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये संशोधित टोल दरें एनएच-22 (नया एनएच-05) के किलोमीटर 67.000 से 106.139 तक के हिस्से पर लागू होंगी। यह निर्णय ई-ऑफिस फाइल के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है।
बता दें कि यह टोल वसूली एजेंसी के माध्यम से की जाएगी, जिसमें सनवारा टोल प्लाजा के साथ-साथ आसपास बने शौचालयों के रखरखाव और उपभोग सामग्री की लागत भी शामिल होगी। वहीं टोल दरों में बढ़ोतरी से रोजाना परवाणू-सोलन मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों और परिवहन सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा। एनएचएआई ने संबंधित एजेंसियों और बैंकों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
वाहनों के अनुसार ये होंगी नई दरें
कार-जीप-वैन-हल्के मोटर वाहन
एकल यात्रा 110 रुपए
वापसी (एक दिन में) 165 रुपए
मासिक पास 3675 रुपए
स्थानीय व्यावसायिक वाहन 55 रुपए
हल्के व्यावसायिक वाहन-मिनी बस
एकल यात्रा 180 रुपए
वापसी 265 रुपए
मासिक पास 5935 रुपए
बस-ट्रक (दो एक्सल)
एकल यात्रा 375 रुपए
वापसी 560 रुपए
मासिक पास 12440 रुपए
तीन एक्सल वाहन व भारी वाहन
टोल दरें 405 रुपए से 710 रुपए तक निर्धारित की गई हैं, जबकि मासिक पास 13570 रूपए से 23750 रुपए तक रहेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





