अमलीडीह के फ़्लैट में ड्रग्स पार्टी, बिंदास होकर नशा करते लड़के-लड़कियों का वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय से सूखे नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फल-फूल रहा है। राजधानी रायपुर में बड़ी ही आसानी से गांजा और ड्रग्स समेत नशे के अन्य सामान मिल रहे हैं। राजड्नाइ और प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से युवाओं समेत कई अन्य लोगों के नशा करते हुए वीडियो सामने आते हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक और युवती ड्रग्स लेते हुए नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो राजधानी रायपुर के अमलीडीह कॉलोनी इलाके के एक फ़्लैट का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवती टेबल पर नोट रखकर ड्रग्स की लाइन खींचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, युवाओं को पुलिस का कोई डर नहीं है। वायरल वीडियो में सभी युवा-युवती बिंदास बैठकर नशा कर रहे हैं।
जनता से रिश्ता विगत 14 सालों से नशा के खिलाफ खबर प्रकाशित करता आ रहा है, समाज में फैली इस खतरनाक गंदगी के खिलाफ मुहिम जारी है, जन सरोकार के उद्देश्य से वायरल वीडियो के आधार पर खबर पोस्ट किया जा रहा है, हालाँकि जनता से रिश्ता इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। फ़िलहाल खबर ये है कि वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।





