भारत
शिमला में चिट्टे सहित धरे गए तीन तस्कर, कार्रवाई से मचा हडक़ंप
Shantanu Roy
19 Jan 2026 3:05 PM IST

x
Shimla. शिमला। शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच शिमला और जुब्बल से चिट्टे के दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ तीन आरोपी पकड़े हैं। राजधानी शिमला में पुलिस ने दस ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि जुब्बल क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर पकड़े गए दो युवकों से भी थोड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। शिमला के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के अनुसार शनिवार देर रात पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीसी ऑफिस के पास आर्मी कमांड एरिया में सेंट थॉमस स्कूल के नीचे संपर्क सडक़ पर एक व्यक्ति सफेद कार में बैठकर स्थानीय लोगों को चिट्टा बेच रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताई गई कार खड़ी मिली। कार की तलाशी लेने पर उसमें बैठे व्यक्ति के कब्जे से 10.660 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान हमीरपुर के भोरंज निवासी तुषार चंदर उम्र 31 साल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में आर्मी फायर सर्विस, कमांड एरिया शिमला में ड्राइवर के पद पर तैनात बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, दूसरा मामला जुब्बल थाना क्षेत्र में सामने आया है। ये मामला हरीश चौहान निवासी गांव अस्तंडाली, तहसील जुब्बल के बयान पर दर्ज हुआ। गांव अस्तंडाली के लिंक रोड पर ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित पकड़ा है। तलाशी के दौरान विक्रांत भगटा और दिविज उर्फ दिग्विजय के कब्जे से कुल 0.30 ग्राम चिट्टा) बरामद किया है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जो नशा फैलाएगा वो जेल जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





