छत्तीसगढ़

रायपुर : कई वार्डों को नवीन सीसी रोड की सौगात

Nilmani Pal
19 Jan 2026 2:26 PM IST
रायपुर : कई वार्डों को नवीन सीसी रोड की सौगात
x

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 अंतर्गत शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत देवेन्द्र नगर सेक्टर -2 में शीतल कॉलोनी में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद से लगभग 17 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन सीसी रोड और नाली निर्माण शीघ्र कर नागरिकों को गन्दे पानी का सुगम निकास और सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया.

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 2 के अंतर्गत शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के क्षेत्र में स्थल पर नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए स्वीकृति अनुसार तत्काल नए विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने जोन 2 जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया.

Next Story
null