भारत

Barmana पंचायत में लगेंगे तीन बोरवेल

Shantanu Roy
17 July 2024 10:43 AM GMT
Barmana पंचायत में लगेंगे तीन बोरवेल
x
Barmana. बरमाणा। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत बरमाणा में अब लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए बरमाणा पंचायत में तीन बोरवेल लगाए जाएंगे। जिसमें मंगलवार को पूजा अर्चना के साथ पहले बोरवेल स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार पानी की समस्या बनी रहती है। लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बोरवेल स्थापित किए जा रहे हैं। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के सहयोग से बरमाणा पंचायत में
तीन बोलवेल लगाए जाएंगे।


बताया जा रहा है कि एक बोरवेल आंगनबाड़ी केंद्र बरमाणा के पास लगाया जाएगा। इसके अलावा दूसरा बोरवेल प्राथमिक पाठशाला बरमाणा के पास व तीसरा बोरवेल कैंचीमोड़ में लगाया जाएगा। इसके बाद लोगों को सुविधा मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों की मानें तो उपरोक्त जगहों पर लोगों को अक्सर पेयजल की समस्या रहती थी। कहीं नलों में पानी नहीं होता है तो कहीं काफी कम पानी की सप्लाई लोगों को मिली है। जिसके चलते लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अब बोलवेल लगने से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा। पंचायत प्रधान पूजा धीमान ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया है।
Next Story