छत्तीसगढ़

रेलवे Track पर टुकड़ों में मिली महिला, हत्या कर फेंकने का शक

Nil dhankar
17 July 2024 3:28 PM IST
रेलवे Track पर टुकड़ों में मिली महिला, हत्या कर फेंकने का शक
x
छग

जगदलपुर jagdalpur news। जगदलपुर में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर महिला का शव टुकड़ों में पड़ा मिला। हालांकि, यह आत्महत्या है या फिर मर्डर को आत्महत्या बताने के लिए किसी ने ट्रैक पर शव लाकर फेंक दिया था अभी यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh news

Kirandul-Visakhapatnam Railway Track जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम करकापाल के नजदीक महिला का शव ट्रैक पर मिला था। लोगों ने इसकी जानकारी बोधघाट पुलिस को दी थी। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस अब आस-पास के गांवों में साथ जी नजदीकी थाना क्षेत्रों में महिला के बारे में पता लगाने जुट गई है फिलहाल अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। chhattisgarh

Next Story