
x
Market. मंडी। धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर मंडी की ओर से इस बार हिंदू नव वर्ष महोत्सव विक्रमी संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का आयोजन 30 मार्च 2025 को ऐतिहासिक सेरी पंडाल में किया जा रहा है। धर्मसंघ श्री भूतनाथ मंदिर मंडी के प्रधान बीसी सरोच ने बताया कि इस बार का यह आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च सुबह नौ बजे सेरी मंच पर श्री गणपति पूजन एवं स्थापना की जाएगी। जबकि साढ़े नौ बजे हवन यज्ञ प्रारंभ होगा। इसी कड़ी में साढ़े दस बजे यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके अलावा 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन, स्वास्ति वाचन, सरस्वती वंदना एवं वर्षफ ल पाठन, लोकगीत प्रस्तुति और शहनाई वादन के साथ-साथ मंडयाली गीता गायन गीता श्रेणी की महिलाओं द्वारा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय संस्था संगीत सदन की ओर से किया जाएगा।
धर्मसंघ के वरिष्ठ उप प्रधान हरीश बहल ने बताया कि नव वर्ष संवत घर-घर में मनाने के बजाय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उददेश्य से सेरी मंच पर आयोजित किया जा रहा है। जिससे नई पीढ़ी के बच्चों को सनातन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं पर डा. ओमराज ने धर्मसंघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बनारस में गठित धर्मसंघ की तर्ज पर छोटीकाशी मंडी में भी वर्ष 1957.58 में धर्मसंघ की स्थापना उस समय की जब मंडी रियासत के राजा ने भूतनाथ मंदिर से अपना कब्जा छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि समाज में सनातन की सशक्त्ता के लिए धर्म संघ प्रतिबद्ध है। इसके अलावा मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करवाना और धर्म और संस्कृति को आगे ले जाना इसके उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने बताया कि हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंडी नगर में सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। वहीं पर शाम के समय दीपोत्सव किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





