भारत
IPL सीजन में सटोरिए सक्रिय, बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 5 पुलिस के हत्थे चढ़े
jantaserishta.com
29 March 2025 3:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच में चौंकाने वाला खुलासा.
जबलपुर: मध्य प्रदेश और दिल्ली में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. रेलवे पुलिस (GRP) ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन कर रहे थे. यह गिरोह फर्जी बैंक खाते खोलकर सट्टे का पैसा जमा करता था और फिर उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करता था.
इस मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई, जिसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शुभम लोधी नाम के व्यक्ति ने उसे सरकारी सहायता दिलाने के बहाने आधार और पैन कार्ड जमा करने को कहा. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गिरोह का पूरा नेटवर्क सामने आ गया.
जबलपुर जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव के अनुसार, जांच में पता चला कि गिरोह ने कुल 40 बैंक खाते खोल रखे थे. इन खातों में आईपीएल सट्टे का पैसा जमा किया जाता था. हर दिन 10,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के अवैध लेन-देन किए जाते थे.
पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले शुभम लोधी और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं. उनकी पूछताछ से पुलिस को दिल्ली में बैठे संजीव अरोड़ा और जबलपुर के ऋषि कपूर व लखन ठाकुर तक पहुंचने में सफलता मिली.
गिरफ्तार आरोपियों से कई बैंक खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस अभी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है. इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा था, इसकी जांच की जा रही है.
Tagsसट्टाआईपीएल क्रिकेट मैचआईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टारेलवे पुलिसBettingIPL cricket matchBetting in IPL cricket matchRailway Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





