
x
Chamba. चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में शुक्रवार को आईयूपीएसी के तत्वाधान में डा. प्रशांत रमन रवि द्वारा संपादित पुस्तक भारत दुर्दशा का विमोचन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश डा. विद्यासागर शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्यातिथि ने पुस्तक का विधिवत तरीके से विमोचन किया। उन्होंने कहा की पुस्तक एक विचारों की संगोष्ठी है, जोकि हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विचारों से ही हमारे जीवन का एक ढांचा बनता है जिस पर बड़ी इमारत खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि विचार एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक ही बात को कई तरीके से कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक लेखक एक संवेदनशील व्यक्ति होता है जो अपनी बातों को अपनी संवेदनाओं के जरिए लोगों तक पहुंचना है और हमें एक मार्ग दिखाता है । उन्होंने इस कार्य के लिए डा. प्रशांत रमन रवि को बधाई भी दी। इससे पहले राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डा. मदन गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारत दर्शन पर प्रकाश डाला।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





