भारत

ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही, स्टेशन मास्टर को आ गई नींद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
6 May 2024 9:22 AM IST
ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही, स्टेशन मास्टर को आ गई नींद, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

लोको पायलट मारता रहा हॉर्न.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक स्टेशन मास्टर को ड्यूटी के दौरान नींद आ गई जिस वजह से सिग्नल के इंतजार में ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही. यह मामला 3 मई का है. इटावा के पास उदी मोर रोड स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग आधे घंटे तक सिग्नल मिलने का इंतजार करती रही लेकिन स्टेशन मास्टर के सोये रहने की वजह से ट्रेन खड़ी रही.
यह रेलवे स्टेशन आगरा डिवीजन के तहत आता है. घटना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन मास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. स्टेशन मास्टर की इस लापरवाही की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
आगरा रेलवे डिवीजन के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'हमने स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.' रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रोड स्टेशन इटावा से पहले एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशन है क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से भी प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनें इस स्टेशन से गुजरती हैं.
सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के लोको पायलट को स्टेशन मास्टर को जगाने और ट्रेन के परिचलान के लिए कई बार हॉर्न बजाना पड़ा. एक सूत्र ने कहा, 'स्टेशन मास्टर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और चूक के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह स्टेशन पर अकेले थे क्योंकि उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ट्रैक निरीक्षण के लिए गया था.'
मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) तेज प्रकाश अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लिया है क्योंकि उनका ध्यान ट्रेनों के टाइमिंग में सुधार लाने पर है. वह कर्मचारियों को समय की पाबंदी में सुधार करने के लिए जोर दे रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं. यही वजह है कि उस मंडल में ट्रेनें 90 फीसदी तक समय पर चल रही हैं. अधिकारी के मुताबिक, 'स्टेशन मास्टर की ओर से काम में लापरवाही ने न केवल दूसरों की कड़ी मेहनत और समर्पण को बर्बाद कर दिया बल्कि ट्रेन संचालन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर दिया.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story