
x
Sundernagar. सुंदरनगर। 19वीं सीनियर राष्ट्रीय डॉजबॉल खेल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने हेतु हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल टीम मंगलवार को प्रदेश से भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की विभिन्न राज्य स्तरीय टीमें हिस्सा ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम भी पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं जीत के संकल्प के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में खिलाडिय़ों को रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान बृज लाल ,महासचिव राम सिंह चौहान , कोषाध्यक्ष अमी चंद अट्टल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डा. संजय कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के युवा खेलों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाडय़िों से पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 11 खिलाडय़िों में शिवाय नायक , अभिषेक वालिया, विक्रांत, सूरज, शौर्य , आरुष, अर्पित, पुष्पेंद्र, मनोज, राहुल एवं सचिन और हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के कोच संजय नायक भी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी पिछले कई दिनों से लगातार अभ्यास कर रहे थे और प्रतियोगिता को लेकर टीम में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





