
x
बैजनाथ। बैजनाथ ब्लॉक में दूसरे चरण के तहत आयोजित पंचायत चुनावों में लोगों में अपने पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान को लेकर विशेष जोश नजर आया। चुनाव के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान में बढ़-चढक़र भाग लिया। बही पंचायत से 102 वर्षीय कैप्टन विशन सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं 86 वर्षीय जानकी देवी तथा 94 वर्षीय भुकरी देवी ने भी मतदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।
पहली बार मतदान कर रही युवतियों अंजना और प्रिया ने कहा कि उन्हें पहली बार अपनी पसंद के पंचायत प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर मिला है और मतदान करके उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील भी की। नई बनी नगेहड़ पंचायत में भी चुनाव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यहां मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कई लोग अपने वृद्ध परिजनों को व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक लेकर आए ताकि वे मतदान से वंचित न रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर लोगों में गहरा उत्साह देखने को मिला और मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





