भारत

स्पेशल टास्क फोर्स मंडी की टीम ने अवैध खेप पर कसा शिकंजा

Shantanu Roy
17 July 2026 4:52 PM IST
स्पेशल टास्क फोर्स मंडी की टीम ने अवैध खेप पर कसा शिकंजा
x
Market. मंडी। स्पेशल टास्क फोर्स मंडी की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 519 पेटी बियर से लदे एक ट्रक को पकडक़र सदर थाना मंडी के हवाले किया है। गत बुधवार शाम एसटीएफ मंडी की टीम मलारी फोरलेन टनल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक से किंगफिशर और टुबॉर्ग ब्रांड की कुल 519 पेटियां बियर बरामद हुईं। ट्रक चालक बियर के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। डीएसपी (एसटीएफ) कुल्लू हेम राज वर्मा ने मामले की
पुष्टि की है।

पुलिस थाना मनाली की टीम ने 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। टीम ने फस्र्ट स्नो गैलरी, सोलंगनाला के समीप एक ट्रक की संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान वाहन से ’रॉयल स्टैग ब्रांड की 100 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 1200 बोतलें) बरामद हुई। इस संबंध में वाहन चालक चेत राम (46 वर्ष) पुत्र बिक्रम जीत निवासी गांव घर्ट गाड चनौन बंजार के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Next Story