
x
Shimla. शिमला। शिमला कालका ट्रैक पर शुक्रवार को 13 दिन के बाद ट्रेन शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। शुक्रवार को कालका से शिमला ट्रेनें पैक होकर शिमला पहुंची। समर सीजन के दौरान बहुत से पर्यटक शिमला की वादियों ओर रुख कर रहे हैं। पर्यटन सीजन के चलते कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में 80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढऩे से पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। इन दिनों शिमला में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। शिमला रेलवे स्टेशन तक ट्रेन सेवा फिर से शुरू होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। इससे स्थानीय यात्री और पर्यटक अब सीधे शिमला रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
ज्यादातर पर्यटक शिमला-कालका टॉय ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। पर्यटक वादियों का आनंद लेते हुए शिमला पहुंचते हैं। रेल मार्ग से यात्री बिना किसी परेशानी के शिमला पहुंचते हैं। बता दें कि समरहिल ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनें केवल तारादेवी तक ही आ रही थी। ट्रेनों के शिमला न पहुंचने के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। यात्री बसों और टैक्सियों के माध्यम से शिमला पहुंच रहे थे। मगर अब दोबारा से ट्रेनों का संचालन शिमला तक शुरू हो गया है। 30 मई को ट्रैक की मरम्मत कार्य शुरू किया था। जिसके कारण रेलगाड़ी केवल तारादेवी स्टेशन तक ही पहुंच रही थी। समरहिल के पास दो वर्ष पहले भारी बारिश के कारण पटरी के नीचे नाला बन गया था और पटरी को काफी नुकसान हुआ था। अभी कालका-शिमला ट्रैक पर पांच ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





