भारत

साजिश की आशंका! एयर इंडिया बड़ा विमान हादसा, बाबा रामदेव ने इस देश की ओर इशारा किया

jantaserishta.com
14 Jun 2025 2:47 PM IST
साजिश की आशंका! एयर इंडिया बड़ा विमान हादसा, बाबा रामदेव ने इस देश की ओर इशारा किया
x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: अहमदाबाद में प्लेन क्यों और कैसे क्रैश हुआ इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने साजिश की आशंका भी जाहिर की है। उन्होंने इस बात की जांच की मांग की है कि कहीं तुर्की में तो इसकी साजिश नहीं रची गई और ऐसा करके दुश्मनी तो नहीं निकाली गई है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्की के साथ तल्खी बढ़ गई थी। तुर्की इन दिनों पाकिस्तान का पक्का यार है।
रामदेव ने दिल्ली में शनिवार को एक कार्यक्रम से इतर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शक जाहिर किया और जांच की मांग की। उन्होंने कहा, 'विमान हादसे के पीछे इस बात की भी दृष्टि होनी चाहिए, मुझे पता लगा है कि तुर्की की कोई एजेंसी मेंटिनेंस का काम करती है। एविएशन सेक्टर पर भारत को और नजर रखनी पड़ेगी। तुर्की ने कहीं दुश्मनी तो नहीं निकाली है इस माध्यम से। क्योंकि वहां की एजेंसी सर्विस मेंटिनेंस का काम करती थी। कहीं उसने तो साजिश नहीं रच दी है।'
यह कहे जाने पर कि उसका कांट्रैक्ट दो महीने पहले खत्म कर दिया गया था, बाबा रामदेव ने कहा कि इसलिए भारत को 100 फीसदी ऐसे संवेदनशील मामलों में विदेशी लोगों के हस्तक्षेप को खत्म करना पड़ेगा। करीब 265 लोगों की जान लेने वाले हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, डीजीसीए, अहमदाबाद अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस सहित अन्य एजेंसियां ​​इस घटना की जांच में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों ने भी शुक्रवार को मेघाणीनगर में दुर्घटनास्थल का दौरा किया था।
गुरुवार को लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में 242 लोग सवार थे लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह क्रैश होकर मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक यात्री को छोड़कर सबकी जान चली गई। आखिर टेकऑफ के एक मिनट के भीतर कैसे विमान के दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए, यह जानकारों के लिए भी हैरानी का विषय है। हादसे के पीछे कई वजहों की अटकलें हैं। हालांकि, असली कारण तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story