भारत

जेएनवी पेखूबेला में अंडर-19 टीम के लिए सुबह 10 बजे से चलेगी प्रक्रिया

Shantanu Roy
3 Jun 2026 4:44 PM IST
जेएनवी पेखूबेला में अंडर-19 टीम के लिए सुबह 10 बजे से चलेगी प्रक्रिया
x
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2026-27 के लिए पुरुष अंडर-19 वनडे टीम एवं कैंप के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल चार जून को सुबह 10 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में होंगे। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक खिलाडिय़ों के लिए ट्रायल में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि ट्रायल में केवल पात्र एवं पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। चयन के लिए खिलाड़ी का जन्म पहली सितंबर, 2007 या उसके बाद होना चाहिए। साथ ही खिलाड़ी का बोनाफाइड हिमाचली होना
अनिवार्य है।


यदि कोई खिलाड़ी हिमाचल के बाहर जन्मा है, तो उसे पहली सितंबर, 2025 से पहले हिमाचल के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए या उसके पास हिमाचल प्रदेश क्षेत्राधिकार से पहली सितंबर 2025 से पूर्व जारी पासपोर्ट होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र अथवा वर्तमान शैक्षणिक सत्र का स्कूल प्रमाण पत्र, मूल बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा। एसोसिएशन ने खिलाडिय़ों को रंगीन क्रिकेट ड्रेस में ट्रायल स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैट, पैड, ग्लब्स, कैप, हेलमेट सहित अपनी आवश्यक क्रिकेट किट साथ लाने को कहा गया है।
Next Story