भारत

OMG! क्राइम फॉर लव: गर्लफ्रेंड के महंगे गिफ्ट के लिए नाबालिग ने शोरूम को बनाया निशाना, पुलिस हिरासत में

jantaserishta.com
3 Jun 2026 2:47 PM IST
OMG! क्राइम फॉर लव: गर्लफ्रेंड के महंगे गिफ्ट के लिए नाबालिग ने शोरूम को बनाया निशाना, पुलिस हिरासत में
x
पढ़ें पूरी खबर.
नागपुर: इश्क में लोग क्या-क्या नहीं करते. कोई शायरी लिखता है, कोई रातभर जागकर सरप्राइज प्लान करता है. लेकिन नागपुर के एक नाबालिग ने गर्लफ्रेंड को महंगा बर्थडे गिफ्ट देने के लिए ऐसा रास्ता चुना, जो सीधे पुलिस थाने तक पहुंच गया. जेब में पैसे कम थे, लेकिन गिफ्ट बड़ा देना था. बस फिर क्या था, दोस्त के साथ मिलकर कपड़ों के एक शोरूम को ही निशाना बना डाला. मगर दुकान में लगे सीसीटीवी ने पूरी 'लव स्टोरी' को क्राइम स्टोरी बना दिया.
यह कहानी महाराष्ट्र के नागपुर की है. अंबाझरी थाना पुलिस के मुताबिक, जरीपटका इलाके के रहने वाले दो नाबालिगों ने रवि नगर स्थित कपड़ों के शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूछताछ में सामने आया कि इनमें से एक नाबालिग अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे महंगा गिफ्ट देना चाहता था. लेकिन जेब में उतने पैसे नहीं थे.
पुलिस के मुताबिक, महंगा गिफ्ट खरीदने के लिए नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ चोरी की प्लानिंग की. दोनों ने रवि नगर के कपड़ों के शोरूम को निशाना बनाया. मौका मिलते ही वहां से करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए. दोनों को लगा कि प्लान सफल हो गया है. लेकिन जिस शोरूम को उन्होंने निशाना बनाया था, वहां सीसीटीवी लगे थे.
दुकान मालिक को जब चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई. जांच शुरू हुई और CCTV फुटेज खंगाले गए. फुटेज में दोनों नाबालिग साफ दिखाई दे रहे थे. उसी के आधार पर तलाश शुरू हुई. इसी दौरान पुलिस को एक और सूचना मिली. पुलिस को खबर मिली कि मुख्य आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने तेलंगखेड़ी गार्डन आने वाला है.
सूचना मिलते ही पुलिस ने गार्डन के आसपास जाल बिछा दिया. जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पूछताछ शुरू हुई तो दोनों ज्यादा देर तक कहानी नहीं छिपा पाए. पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिगों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली. सब इंस्पेक्टर आर पटकोंडे ने कहा कि आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया. फिलहाल दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story