
x
Garli. गरली। उपमंडल देहरा इन दिनों भीषण गर्मी की ऐसी मार झेल रहा है कि सुबह 10 बजे के बाद ही सडक़ें वीरान नजर आने लगी हैं। पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रही सूरज की प्रचंड तपिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गरली, देहरा, ढलियारा, नैहरनपुखर, डाडासीबा, करियाड़ा और आसपास के इलाकों में गर्म हवाओं और चुभती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर होते-होते बाजारों में ऐसा सन्नाटा पसर जाता है, मानो किसी ने कफ्र्यू लगा दिया हो। सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
बाजारों में ग्राहकों की संख्या बेहद कम हो चुकी है। दुकानदारों का कहना है कि तपती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पेड़ों की कटाई भी गर्मी बढऩे का बड़ा कारण बन रही है। लोगों के अनुसार पहले पेड़ और हरियाली वातावरण को संतुलित रखते थे, लेकिन अब तेज धूप सीधे धरती को झुलसा रही है। यही वजह है कि इस बार सूरज की तपिश पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा महसूस की जा रही है। भीषण गर्मी का असर अब बागबानी पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। बागबानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो फलों के राजा आम की पैदावार पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





