
x
Shimla. शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु यदि जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन नहीं करता, तो उसकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। यह स्थान केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के चरणों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। वर्ष 2014 में भारत जहां दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, वहीं आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए, करोड़ों परिवारों को पक्का घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, बैंक खाते, नल से जल और मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की अभूतपूर्व सौगात मिली है।
एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार, रेलवे और सडक़ संपर्क को मजबूत करने वाली परियोजनाएं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में ही हिमाचल के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत से 294 ग्रामीण सडक़ परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें लगभग 2,019 करोड़ रुपये का केंद्रीय अंश है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट संकल्प है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





