भारत

Aasaman छू रहे सामान्य चीजों के दाम

Shantanu Roy
18 July 2024 11:54 AM GMT
Aasaman छू रहे सामान्य चीजों के दाम
x
Hamirpur. हमीरपुर। दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की आपात बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत सभी सदस्यों ने सभी प्रकार की खाद्य वस्तुएं, सब्जियों एवं फलों में अत्याधिक दामों में वृद्धि के लिए चिंता प्रकट की तथा जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर से इस बारे में औचक निरीक्षण करके संज्ञान लेने का अनुरोध किया। वर्तमान में अत्यधिक वृद्धि से आम जनमानस व उपभोक्ता
बुरी तरह से प्रभावित है।

संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि वह भी इस बारे आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें। संगठन के पूर्व महासचिव केके खन्ना की धर्मपत्नी ऊषा खन्ना की 14 जुलाई 2024 को उनकी आकस्मिक मृत्यु पर संगठन के सभी माननीय सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा अन्य परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की व परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि वह इस असहनीय क्षति को सहन करने के लिए शक्ति प्रदान करें। सुशील, मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव युद्धवीर पठानिया, वित्त सचिव एसके कौड़ा, प्रकाश सेन व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Next Story