भारत

STF की बड़ी कार्रवाई, 32 मुकदमों में नामजद इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में मारा गया

jantaserishta.com
18 July 2024 2:38 PM IST
STF की बड़ी कार्रवाई, 32 मुकदमों में नामजद इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में मारा गया
x
एसटीएफ की टीम ने उसे घेर लिया.
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की बरेली इकाई ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी वांछित बदमाश को मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि संभल जिले के मैनाठेर इलाके का निवासी बदमाश शहनूर उर्फ शानू (38) गिरफ्तारी से बचने के लिए शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के पिथनापुर गांव में छिपकर रह रहा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को एसटीएफ की टीम ने उसे घेर लिया और भागने की कोशिश में उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके सीने में जा लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीणा ने बताया कि शानू पर संभल जिले के अलग-अलग थानों में लूट हत्या और डकैती के 32 मुकदमे दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story