
x
Keylong. केलांग। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुल्लू एवं लाहुल-स्पीति यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त किरण भड़ाना ने शनिवार को सिस्सू हेलिपेड, अटल टनल के नार्थ एवं साउथ पोर्टल सहित महत्वपूर्ण स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। सिस्सू हेलीपैड पर पहुंचीं उपायुक्त ने सबसे पहले हेलीपैड की सभी तकनीकी सुविधाओं, सुरक्षा मानदंडों एवं परिवहन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग ;पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को हेलिीपेड को पूर्णत: तैयार करने उचित चिह्नीकरण करने, आपातकालीन लैंडिंग सुविधाओं को सक्रिय रखने एवं समस्त सफाई कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, मौसम संबंधी पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड परिसर में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तत्काल लागू करने के आदेश भी जारी किए।
इसके उपरांत उपायुक्त अटल टनल के नार्थ पोर्टल ;सिस्सू एवं साउथ पोर्टल दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन पार्किंग सुविधाओं एवं आपातकालीन निकासी मार्गों की व्यवस्था का मुआयना किया। सीमा सडक़ संगठन बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान टनल के संचालनए वाहन प्रतिबंध, सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं संचार व्यवस्था पर विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष बल देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। उप.मंडलाधिकारी केलांग कुणिका एकर्स ने स्थानीय प्रशासनिक तैयारियों एवं जनसहयोग की जानकारी दी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि राष्ट्रपति के दौरे के कार्यक्रम के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्णत: त्रुटिरहित हों। राष्ट्रपति की इस यात्रा में लाहुल के पर्यटन सिस्सू, अटल टनल जैसे रणनीतिक महत्व के स्थलों का समावेश है। लाहुल घाटी के लिए यह ऐतिहासिक अवसर होगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





