भारत

प्रेमिका को मारने के बाद विदेश भाग गया था कातिल, वहां भी किया एक और मर्डर, अब बॉर्डर से गिरफ्तार

Nilmani Pal
16 Sept 2025 7:18 AM IST
प्रेमिका को मारने के बाद विदेश भाग गया था कातिल, वहां भी किया एक और मर्डर, अब बॉर्डर से गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। न्यू अशोक नगर की ये कहानी भी दिल दहला देने वाली है. अर्जुन कुमार उर्फ भोला नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था. लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया. उसका रिश्ता उसके घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दिया था. इसी इनकार ने भोला को हैवान बना दिया. 16 नवंबर 2017 को उसने अपनी प्रेमिका को बेरहमी से चाकुओं से गोदा और फिर गला रेतकर मार डाला. वारदात के बाद कमरे को बंद कर फरार हो गया. लड़की का शव अगले दिन उसी कमरे से बरामद हुआ, जिसमें आरोपी किराए पर रहता था. ये कमरा पीड़ित लड़की के पिता ने ही किराए पर दिया था.

इसके बाद अर्जुन नेपाल भाग गया, जहां उसने एक और जघन्य हत्या कर दी. अपने दोस्त की प्रेमिका की मां का गला रेतकर उसने जान ले ली. वहां की अदालत ने उसे 25 साल जेल की सजा सुनाई. लेकिन हाल ही में नेपाल में हुए 'जेन जी' विरोध प्रदर्शनों के दौरान वह जेल से भाग निकला. भारत लौटने की कोशिश करते हुए अर्जुन को बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया.

उस पर दिल्ली पुलिस ने पहले ही एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था. पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने दोनों गुनाह कुबूल कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया.

Next Story
null