भारत

ट्रेन में प्रेमी-प्रेमिका की हुई लड़ाई, धक्का देकर हत्या

Nilmani Pal
16 Sept 2025 7:11 AM IST
ट्रेन में प्रेमी-प्रेमिका की हुई लड़ाई, धक्का देकर हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड। सीआईडी ने सत्येंद्र कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका किरण कुमारी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था. यह घटना 18 मार्च 2020 की है, जब बोकारो से अपने मायके से निकली किरण हमेशा के लिए गुम हो गई. सीआईडी की जांच में सामने आया कि सत्येंद्र और किरण का अफेयर था.

दोनों एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में काम करते हुए करीब आए थे. 18 मार्च को दोनों ट्रेन से उत्तर प्रदेश जा रहे थे. लेकिन रास्ते में शादी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बहस ट्रेन के दरवाज़े तक पहुंच गई. गुस्से में सत्येंद्र ने किरण को धक्का दे दिया.

किरण अपने पति से अलग रह रही थी और गुजारा भत्ते के लिए अदालत में केस लड़ी रही थी. अदालत ने उसके पक्ष में फैसला भी दिया था, लेकिन उसके पति ने उच्च न्यायालय में अपील कर दी थी. ऐसे हालात में किरण शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी. लेकिन यही इनकार उसकी जान पर भारी पड़ गया. आरोपी ने किरण का मोबाइल अपने पास रख लिया और उसका इस्तेमाल करने लगा. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन बोकारो पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बावजूद सबूतों के अभाव का हवाला देकर छोड़ दिया. पांच साल बाद सीआईडी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Next Story