
x
Kullu. कुल्लू। सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से पुन: मुद-भावा सडक़ मार्ग का मामला लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इस सडक़ का मामला सदन में उठाया गया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि कुल सडक़ मार्ग के 28 किलोमीटर के भाग में एफसीए के अंतर्गत कार्य करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और शेष बचे 44 किलोमीटर के भाग को भी फास्ट ट्रैक के जरिए शीघ्र मंजूरी दिलवाले हेतु निवेदन किया। साथ ही एफसीए के अंतर्गत उल्लंघन के कारण सडक़ों के चौड़ीकरण एवं मुरम्मत में जो समस्याएं आ रही है उसका भी एक मुश्त निपटान करने हेतु प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव देने हेतु निवेदन किया, जोकि पूरे प्रदेश का एक गंभीर मुद्दा है। मुख्यमंत्री ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस सडक़ की विधायक ने चिंता व्यक्त की है। इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





