भारत

कोटधार नलवाड़ मेले का भव्य आगाज

Shantanu Roy
29 March 2025 5:20 PM IST
कोटधार नलवाड़ मेले का भव्य आगाज
x
Barthi. बरठीं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार में नलवाड़ मेले का श्ुाक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक मेले में शामिल हुए। शिव शक्ति मंदिर से निकली शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक उत्सव के रंग में रंग दिया। मेले की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। यात्रा जैसे ही मेले के मैदान तक पहुंची, माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि कर्नल जसवंत सिंह चंदेल और एडवोकेट सरदार सरबजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले के आयोजन को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक
बताया।

मुख्य अतिथि ने लोगों से आह्वान किया है कि इस मेला में अपनी भूमिका निभाएं। इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना जागृत होती है। यह मेला तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है । मेले के दौरान स्कूली बच्चों और महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञानचंद, संस्थापक अमरनाथ धीमान, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उप प्रधान सूबेदार सुनील कुमार शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति आयोजन में शामिल रहे।
Next Story