
x
Hamirpur. हमीरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे सहित अन्य मादक पदार्थों के खात्मे के लिए जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किए गए मेगा वॉकथॉन के दूसरे चरण का आयोजन दो जून से किया जाएगा। जिन जिलों में अभी मेगा वॉकथॉन का आयोजन नहीं हुआ है वहां मुख्यमंत्री की अगवाई में बड़े स्तर पर दो जून से 20 अगस्त तक बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक व सलाहकार नरेश ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सरकार के तीन साल के कार्यकाल में हिमाचल में नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त करीब 10357 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आज 176 बड़े तस्कर सलाखों के पीछे हैं।
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने कहा कि हिमाचल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6811 मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से 33.18 फीसदी से ज्यादा है। इन मामलों में अब तक 45864 किलोग्राम की नशीली सामग्री बरामद की गई है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एसटीएफ ने इन मामलों को लेकर 300 वित्तीय केसों की निगरानी की थी जिन में से 76 अवैध संपत्ति के मामले दर्ज किए गए जबकि इसमें 13 अवैध संपत्तियों को नियमों के तहत ध्वस्त किया गया है। नरेश ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ गंभीरता के साथ काम कर रही है और अब तक 23 सरकारी कर्मचारियों को नशीले पदार्थों के मामलों में बर्खास्त किया जा चुका है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





