
x
Amb. अंब। अंब मुख्यालय में नाकाबंदी के दौरान वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लोड एक पिकअप ट्राला को पकड़ा है। जांच में गाड़ी में विभिन्न प्रजाति की भारी मात्रा में लकड़ी पाई गई, जिसके संबंध में चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने लकड़ी सहित गाडी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार रात्रि वन विभाग की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान तिरपाल से ढकी एक पिकअप ट्राला जीप को जांच में रोका गया तो कैंबल व लसीणी आदि की लकड़ी बरामद हुई।खुलासा हुआ है कि यह लकड़ी ज्वालाजी क्षेत्र से लाई जा रही थी। रेंज अधिकारी अम्ब राहुल ठाकुर ने बताया कि कार्रवाई के तहत वाहन को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





