भारत

दहेज का ऐसा लालच...विवाह नहीं हो पाया

jantaserishta.com
27 May 2025 5:00 PM IST
दहेज का ऐसा लालच...विवाह नहीं हो पाया
x
सांकेतिक तस्वीर
शिकायत हुई.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में दहेज की मामलू रकम के लिए एक युवक ने अपनी होने वाली दुल्हन को इंतजार में ही छोड़ दिया. दरअसल वह 51 हजार रूपये और एक बुलट की मांग पूरी न होने पर निकाह के दिन बारात लेकर पहुंचा ही नहीं.
इधर उसकी होने वाली दुल्हन मेहंदी रचाए उसका इंतजार करती रही . बारात न आने पर निकाह की बात जब बिगड़ती हुई नजर आई, तो दुल्हन के परिवारजनों ने इसकी शिकायत थाने में पुलिस से की है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा निवासी मोमिना ने अपनी बेटी शाहिस्ता की शादी बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव में रहने वाले सोनू से तय की थी. बताया जा रहा है कि शाहिस्ता दुल्हन बनकर हाथों में मेंहदी रचाकर बारात और दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन आखिरकार दूल्हा बारात लेकर पहुंचा ही नहीं.
शाहिस्ता के भाई ने बताया कि बारातियों की तरफ से अतिरिक्त दहेज में 51 हजार रूपये की नकदी और एक बुलट मोटर साईकिल की मांग की गई. इसे पूरा करने में हमने असमर्थता जताई, तो दूल्हे ने बारात को लाने से इंकार कर दिया. काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बन पाई और दुल्हन बारात का इंतजार करती रही. बाद में थक-हारकर दुल्हन के परिजनों ने थाना बहादुरगढ़ में दहेज मांगने की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने दुल्हन की मां मोमिना की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story