
x
Chamba. चंबा। ग्रामीण संसद के पहले चरण हेतु मंगलवार को होने वाले मतदान प्रक्रिया में 118 पंचायतों में हजारों उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मंगलवार को मतदान प्रक्रिया के जरिए 118 प्रधान, 118 उपप्रधान और 676 वार्ड मेंबर चुने जाएंगें। मतदान प्रक्रिया सवेरे सात से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। मतदान प्रक्रिया हेतु नियुक्त पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य पर पहुंच गई है। मतदान प्रक्रिया निपटने के बाद देर शाम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड मेंबर पद की मतगणना का कार्य निपटाकर चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगें।
बीडीसी व जिला परिषद के मतों की गणना का कार्य चुनाव के तीन चरण पूर्ण होने के बाद 31 मई को विकास खंड मुख्यालय में होगा। मंगलवार को पहले चरण में चंबा जिला के मतदान प्रक्रिया के पहले चरण में विकासखंड भरमौर की 16, मैहला की 17, चंबा की 16, भटियात की 24, सलूणी की 16 तथा तीसा विकास खंड की 19 सहित पांगी विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। बताते चलें कि चंबा जिला के पांच विकास खंडों चंबा, मैहला, तीसा, सलूणी व भटियात में तीन चरणों और भरमौर व पांगी विकास खंडों में मतदान दो चरणों में होगा। बहरहाल, जिला प्रशासन की ओर से पहले चरण की मतदान प्रक्रिया को बेहतर तरीके से निपटाने की तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





