भारत

कांगड़ा में मां के जयकारों की गूंज, देर शाम तक लग रही लंबी लाइनें

Shantanu Roy
28 May 2026 2:37 PM IST
कांगड़ा में मां के जयकारों की गूंज, देर शाम तक लग रही लंबी लाइनें
x
Kangra. कांगड़ा। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले कई दिनों से रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

हालात ऐसे हैं कि रात को मंदिर के कपाट बंद होने तक भी श्रद्धालुओं की लाइनें लगातार बनी रहती हैं। दूरदराज से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
Next Story