भारत

Civil Hospital बरठीं जाने वाली सडक़ की हालत दयनीय

Shantanu Roy
18 July 2024 10:10 AM GMT
Civil Hospital बरठीं जाने वाली सडक़ की हालत दयनीय
x
Barthi. बरठीं। झंडूता उपमंडल के एकमात्र सिविल अस्पताल बरठीं जाने वाली मुख्य सडक़ की स्थिति दयनीय है। नालियों से पानी निकलकर सडक़ पर बहने लगा है। सडक़ के किनारे पर बनी नालियां कई जगह से बंद पड़ी हंै। पानी की निकासी ठीक नहीं है। पानी सडक़ पर बह रहा है, जससे दुर्गंध फैली हुई है। जिसके चलते अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि गंदे पानी से उनके पूरे कपड़े खराब हो जाते हैं।

साथ ही बरसात के मौसम में इस गंदे पानी से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया है। यह मार्ग स्कूल जाने का भी मुख्य मार्ग है यहां लगभग एक हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिससे इस मार्ग से आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी खासे परेशान हैं। अस्पताल में दूरदराज के क्षेत्रों से लोग इलाज के लिए आते हैं। इससे बेखबर स्थनीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। लोगों ने विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सडक़ की हालत को सुधारा जाए।
Next Story