
x
Chamba. चंबा। मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों तक भारी बारिश व मौसम के प्रतिकूल रहने की चेतावनी के मद्देनजर उपमंडलीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर 22 व 23 जुलाई और आगामी आदेशों तक पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए मणिमहेश यात्रा मार्ग को प्रतिबंधित कर दिया है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से लोगों से निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। निर्देशों की अवहेलना कर जोखिम उठाकर इस मार्ग पर यात्रा करने की सूरत में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही कोई व्यक्ति या गाइड किसी भी पर्यटक व श्रद्धालु को इस मार्ग पर लेकर जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपमंडलाधिकारी भरमौर अजय कुमार की ओर से इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एसडीएम की ओर से जारी अधिसूचना में ग्राम पंचायत कुगती व हड़सर के पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाके से गुजरने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को इन आदेशों की जानकारी देकर आगामी यात्रा पर जाने से रोके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





