भारत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा, VIDEO

jantaserishta.com
22 July 2026 1:31 PM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा, VIDEO
x
एक पुलिसकर्मी शहीद.
अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान पुलिस बल पर आतंकी हमला हुआ. इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस जवान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गए.
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी लाल चौक के पास कोकेरनाग जाने वाली सड़क पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. अचानक एक गाड़ी में सवार होकर आए आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं.
गोली लगने से आशिक हुसैन वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. हमले के तुरंत बाद साथी जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पास के GMC अनंतनाग अस्पताल पहुंचाया गया.
डॉक्टरों ने हेड कॉन्सटेबल को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 35 वर्षीय शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी (बेल्ट नंबर 20, आईआर 3rd बटालियन) बड़गाम के बीरू इलाके के रहने वाले थे.
आशिक हुसैन की शहादत के बाद पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस प्रशासन की ओर से नियमों के मुताबिक आगे की मेडिको-लीगल कार्यवाही की जा रही है.
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा बलों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है. हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आतंकियों की तलाश जारी है और जल्द ही इस हमले में शामिल दोषियों को पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story