भारत

ऊना में शिक्षकों को मिला एआई का ज्ञान

Shantanu Roy
24 May 2026 5:52 PM IST
ऊना में शिक्षकों को मिला एआई का ज्ञान
x
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शनिवार को शिक्षकों के लिए शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग विषय पर एक दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पीजीटी कम्प्यूटर साइंस राहुल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को एआई आधारित टूल्स, स्मार्ट टीचिंग तकनीकों तथा डिजिटल क्लासरूम के नए आयामों की विस्तृत जानकारी दी। पीजीटी कम्प्यूटर साइंस जगदीश शर्मा ने अनुभव साझा किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने अपने संदेश दिए। विद्यालय की अध्यक्षा अदिति शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय की सबसे महत्त्वपूर्ण तकनीकों में से एक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूजा शर्मा, अलका, राजीव, रेनू शर्मा, आंचल, आंचल, अंजलि चंदेल, अंजू, आरती, आंचल जोशी, प्रियंका ठाकुर, दीपिका सिंह राणा, डिम्पल, दीक्षा, ज्योति, कल्पना रानी, मनदीप कौर, महिका, पूनम, मनदीप कुमारी, ईशा पाठक, मनप्रीत कौर सैनी, मीनू शर्मा, नीलम, नेहा, वैशाली, निशा रानी, प्रदीप कौर, सुषमा, पूजा, शिल्पा धंजल, प्रीति, प्रेरणा, प्रियंका, राज रानी, रेणुका मेहरा, रुचि शर्मा, संजू, सरिता, सविता, शालिनी कलसी, शिखा, शिखा, सविता, शिवानी, रीतिका, सोनम, सोनिया, रितु, सुजाता, सुनीता, उपेंद्र चंदेल, मनीषा, मोनिका, ऋचा, प्रिया, निकिता, रीमा शर्मा एवं पुष्पा देवी सहित अनेक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Next Story