छत्तीसगढ़
शॉर्ट सर्किट से OCTAVE कपड़े की दुकान में लगी आग, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
24 May 2026 2:11 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के लोधीपारा पड़री क्षेत्र में स्थित OCTAVE नाम की रेडीमेड कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग दुकान के एक हिस्से में अचानक भड़की, जिससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। समय रहते कार्रवाई होने के कारण आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में नहीं लिया और एक बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की संयुक्त कोशिश से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की आगे जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिजली व्यवस्था में कहीं कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी।
Next Story





