भारत

दिखा संदिग्ध आतंकी, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
12 July 2024 12:15 PM IST
दिखा संदिग्ध आतंकी, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अखनूर कस्बे में सेना और पुलिस के जवानों ने संदिग्ध आतंकी की सूचना मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया। इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है अखनूर कस्बे में चेनाब नदी के पास स्थित गुडा पाटन गांव में एक संदिग्ध आतंकी को देखे जाने की सेना और पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने गुरुवार देर रात संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया, जो शुक्रवार सुबह भी जारी रहा।
स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को देखा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी, इसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सेना और पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस और सेना ने अखनूर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। ऐहतियातन अखनूर के पुराने लोहे के पुल व आर्मी स्कूल समेत नीजी स्कूलों को बंद कर दिया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ समय में आतंकी घटनाएं बढ़ी है। बीते 8 जुलाई को कठुआ में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। इन घटनाओं को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सर्च अभियान जारी है और लगातार घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में सेना पुलिस मिल कर तलाशी अभियान चला रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story