भारत

होजरी और आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दोनों Factory एक-दूसरे से सटी थी

jantaserishta.com
12 July 2024 12:08 PM IST
होजरी और आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दोनों Factory एक-दूसरे से सटी थी
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में जेसोर रोड पर शुक्रवार सुबह एक होजरी और एक आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग का पता सुबह-सुबह ही लगा और बाद में इसने दोनों फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों फैक्ट्री एक-दूसरे से सटी हुई थी।
चूंकि फैक्ट्री से जुड़े गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, इसलिए आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। शुरू में, 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद पांच और दमकल गाड़ियां भी आ गईं। स्थानीय लोगों ने मीडियाकर्मियों से शिकायत की कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया था, लेकिन दमकल गाड़ियों के पहुंचने में देरी हुई, जिससे आग और फैल गई।
मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने आग को बगल की ऊंची इमारत तक फैलने से रोका। उन्होंने कहा, "रात की शिफ्ट में काम करने वालों ने सबसे पहले आग को देखा और सभी लोग तुरंत फैक्ट्री परिसर से बाहर निकल गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमारा काम आग पर काबू पाना है।"
दमदम नगर पालिका के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अगर आग बगल की इमारत या फैक्ट्री से सटे कॉलेज तक फैल जाती तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। उन्होंने कहा, "धीरे-धीरे आग पर काबू पाया जा रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story