
x
Sundarnagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर-कपाही-लेदा मुख्य संपर्क मार्ग पर कपाही से सुंदरनगर तक लगभग 5 किलोमीटर सडक़ की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से इस मार्ग पर सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी नालियां और उखड़ी हुई डामर की परतें आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। यह मार्ग केवल सुंदरनगर विधानसभा ही नहीं बल्कि नाचन, धर्मपुर, सरकाघाट और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। इसके अलावा प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों मां मुरारी देवी, मां नैना देवी रिवालसर तथा कांगड़ा जिले के प्रमुख शक्तिपीठों मां ज्वाला देवी, मां चिंतपूर्णी और मां बगलामुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी वर्षों से इसी मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं।
आरोप है कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद सडक़ की हालत और अधिक खराब हो गई, लेकिन इसके स्थायी सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सडक़ पर हर दूसरे दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सडक़ अब सडक़ कम और नाले जैसी अधिक दिखाई देती है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर केवल गड्ढों में मिट्टी डालकर औपचारिकता निभाई जाती रही है, जिससे धूल-मिट्टी का गुबार उडऩे से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और जैसे ही बारिश होती है तो वो गड्ढे और विकराल रूप ले लेते हैं। चार वर्षों से लगातार आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन सडक़ की तस्वीर नहीं बदल पाई है। क्षेत्र की जनता अब सवाल उठा रही है कि जब सरकार जनता की है, पैसा जनता का है और रोजमर्रा की हर वस्तु पर टैक्स के रूप में जनता से धन लिया जाता है, तो मात्र 5 किलोमीटर सडक़ को पक्का और सुरक्षित बनाने के लिए आखिर धन की कमी क्यों आ रही है? लोगों का कहना है कि यदि सरकार और विभाग के पास बजट उपलब्ध है तो सडक़ निर्माण में देरी क्यों हो रही है, और यदि नहीं है तो जनता को इसका स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





