
x
Dadlaghat. दाड़लाघाट। सब उपमंडल दाड़लाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय ने वार्षिक पारितोषिक मनाया। कार्यक्रम में अर्की विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,जबकि कालेज प्रशासन की ओर से प्रभारी प्राचार्य डा. रुचि रमेश ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डा. रुचि रमेश ने शिक्षा के महत्त्व व महाविद्यालय में चल रही कुछ मांगो को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षित समाज संतुलित विकास का आधार है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि जीवन में सफल होकर अपने समाज,प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने के लिए अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने आग्रह किया कि युवा शिक्षा के माध्यम से आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्य एवं संस्कार भी प्राप्त करें। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के नए भवन का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
प्राचार्या डाक्टर रुचि रमेश द्वारा संगीत विषय तथा शारीरिक विषय कालेज में प्रारंभ करने हेतु मांग रखी जिसे मुख्यातिथि द्वारा पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रेट्रो नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में लोगों की वाहवाही लूटी। इस दौरान कालेज में विभिन्न गतिविधियों में प्रथम,दूसरे व तीसरे स्थान में मुस्कान, कोमल, निशा, भावना शर्मा, नीरज शर्मा,नीलम,चंदन,अंकिता,आंचल,हर्षा,कविता,तारा,ज्योति प्रीति,रचना,दीपिका,हितैषी,करण,हिमानी,करण,काजल ओर अन्य छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पीटीए अध्यक्ष हरदेव,पूर्व उपप्रधान दाड़ला राजेश गुप्ता,डाक्टर मस्त राम शर्मा,वेद प्रकाश शुक्ला,जगदीश ठाकुर, मोहन ठाकुर, लाला शंकर दास अरोड़ा, प्रेम केशव, मनोज गौतम, राजेंद्र पंवर, जय सिंह ठाकुर, तिलक राज गौतम, बनिता चौहान, राकेश चौहान,रोशन ठाकुर,तनुज शर्मा,प्रीतम,अरुण शुक्ला,कमल कांत चंदेल, नरेंद्र हांडा, कमलेश गौतम, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल,डीएसपी दाड़ला संदीप शर्मा सहित लोग मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





