भारत

तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत, भैंस को निकालने के चक्कर में मौत के मुंह में समाए

jantaserishta.com
16 March 2025 2:45 PM IST
तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत, भैंस को निकालने के चक्कर में मौत के मुंह में समाए
x

सांकेतिक तस्वीर (AI)

मचा कोहराम.
अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले (Kutch) के अंजार तहसील में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. यहां हिंगोरजा कस्बे के पांच बच्चे रोज की तरह अपनी भैंसें चराने गए थे, लेकिन इस बार वे वापस नहीं लौट सके. तालाब में फंसी भैंस को निकालने के प्रयास में एक-एक कर पांचों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पांच बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया, और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है. यहां गांव के 8 से 14 साल की उम्र के पांच बच्चे अपनी भैंसों को चराने के बाद घर लौट रहे थे, तभी एक भैंस तालाब में फंस गई. बच्चे उसे निकालने के लिए पानी में उतरे, लेकिन एक के बाद एक सभी डूब गए. इसके बाद परिजनों को जब तक इस घटना का पता चला, तब तक देर हो चुकी थी.
सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. चार बच्चों के शव जल्दी बरामद कर लिए गए, लेकिन पांचवें बच्चे की तलाश में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. देर रात उसका शव भी तालाब से निकाल लिया गया.
हिंगोरजा कस्बे के पांचों बच्चे एक ही परिवार से थे, जिनकी एक साथ मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया. जब सभी का अंतिम संस्कार हुआ तो हर आंख नम थी. बच्चों के माता-पिता, रिश्तेदार और गांव के लोग गमगीन माहौल में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. पुलिस के अनुसार, यह सभी बच्चे गरीब परिवार से थे और रोजाना अपने मवेशियों को चराने के लिए जाते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story