
x
Indora. इंदौरा। अरनी विश्वविद्यालय में विश्व पौधा रोपण दिवस मनाया गया। यह दिवस अरनी विश्वविद्यालय के पर्यावरण क्लब के साथ-साथ कृषि विभाग, जीव विज्ञान विभाग व रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देशय छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम की शुरुआत चांसलर डाक्टर विवेक सिंह के द्वारा पौधा रोपण के साथ की गई। उन्होंने इस मौके पर छात्रों को पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा दिया और बच्चों को अपने जन्मदिन और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में एक पौधा लगाने तथा उसकी जीवन भर देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की अगर हमें पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाना है तो हमें अधिक से अधिक पौधा रोपन करना पड़ेगा। इस मौके पर डॉ विवेक सिंह ने यह घोषणा की कि प्रत्येक छात्र अपने कोर्स की शुरुआत में एक पौधा लगाएं तथा कोर्स के खत्म होने तक उसकी देखभाल करेगा। इस मौके पर 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इसके अलावा नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।
जिसमें दीक्षा ने प्रथमए सुधांशु ने द्वितीय व स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया व इन छात्रों को माननीय चांसलर डॉ विवेक सिंह के द्वारा मोंमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के अन्य मान्यवरों की भी उपस्थिति रही। प्रो.वाइस चांसलर डॉण् मनीष श्रीवास्तवए डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन मेहर उन निसा, डीन आरएंडडी डॉ नीरज भंडारी, डी एसडब्लू डॉ सुनीता महाजन, डीन टेक्नोलॉजी डॉ गुरविंदर सिंह, डॉ् जेपी ठाकुर, डॉ शरद त्रिपाठी, डॉ आशीष कुमारए डॉण् सौरभ शर्मा, डॉ हरीश, डॉ निखिल, मनीष कुमार, रंजना कुमारी, प्रीती भंडारी आदि इस समारोह में उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने एवं वृक्षारोपण के महत्व को समझने में सहयोग प्रदान किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





