भारत
किसान के बेटे का अपहरण, फिर कत्ल, अब हर राज खुल गया!
jantaserishta.com
22 March 2025 2:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बीती 12 मार्च को एक किसान के बेटे का अपहरण कर लाखों की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था. अब उसी नाबालिग की लाश एक खेत में पाई गई. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पूरे मामले का पता लगाया. इसके बाद पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक को अरेस्ट किया. पूछताछ में उसने घटना का खुलासा कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, वाशिम के बाभूलगांव में 12 मार्च की रात किसान का 14 वर्षीय बेटा घर से बोलकर गया था कि गांव में हो रहे शादी के कार्यक्रम में जा रहा है, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया. उसकी खोजबीन की गई.
जब पता नहीं चला तो पिता ने शिकायत पुलिस से की. उसी रात ढाई बजे पिता ने पुलिस को एक लिफाफा सौंपा था, जो उनके घर के बाहर मिला था. उसमें फिरौती के 60 लाख रुपयों की मांग की गई थी. बच्चे की 2 दिनों तक कोई खबर नहीं मिलने के कारण मामला तूल पकड़ने लगा. वाशिम पुलिस ने बच्चे की जानकारी देने वाले को 50 हजार के इनाम की घोषणा की.
पुलिस इस मामले पर जांच कर रही थी. पुलिस को गांव के 20 वर्षीय प्रणय पद्मने नाम के युवक की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं, जिस कारण उस पर निगरानी की जा रही थी. पुलिस ने संदिग्ध से 4 बार पूछताछ की, लेकिन हर पूछताछ में उसका बयान मेल नहीं खाया. पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी.
एसपी अनुज तारे ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी 20 वर्षीय प्रणय पद्मने ने बताया कि नाबालिग बच्चे की हत्या अपहरण करने के आधे घंटे बाद ही कर दी थी. इस कांड में एक अन्य युवक भी उसके साथ था. पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती वाला लिफाफा भेजा था.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई. हत्या के बाद लाश गांव से थोड़ी दूर खेत में डाल दी और उसे पत्थरों से ढंक दिया था. इस घटना के 9 दिनों बाद नाबालिग की लाश एक पुलिया के नीचे पत्थरों में दबी दिखाई दी. दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





