भारत

छात्रों ने पेश कीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Shantanu Roy
2 May 2025 6:00 PM IST
छात्रों ने पेश कीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
x
Una. ऊना। एसएसआरवीएम विद्यालय में गुरुवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने शिरकत की दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, इस अवसर पर दुर्गा सदन, लॉर्ड कृष्णा सदन, मां लक्ष्मी सदन एवं लॉर्ड शिवा सदन के कैप्टन और वाइस कैप्टन, साथ ही विद्यालय के हैड ब्वाय, हैड गर्ल,
स्पोर्ट्स हैड
, कल्चरल हैड और डिसिप्लिन हैड का औपचारिक रूप से चयन किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी। सुरेंद्र शर्मा, विद्यालय के चेयरमैन सतीश कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा, प्रबंधक साक्षी, प्रधानाचार्या बृजबाला एवं शिक्षा प्रमुख द्वारा नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को सेशे प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं।
Next Story