छत्तीसगढ़

व्यापारी और उसके बेटे पर हमला, पेट्रोल से घर जलाने की भी कोशिश

Nil dhankar
2 May 2025 4:07 PM IST
व्यापारी और उसके बेटे पर हमला, पेट्रोल से घर जलाने की भी कोशिश
x
छग

रायपुर। दुकान के सामने शराब पीने से मना करने पर आगजनी की कोशिश हुई है। आरोपी ने दुकानदार के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। जब दुकानदार बाप-बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

शंकर धीवर ने पुलिस को बताया कि उसके किराने की दुकान है। 28 अप्रैल रात 9:30 बजे बाद दुकान में बैठा था। तभी दीपक नामदेव नाम का युवक दुकान के सामने शराब पी रहा था। उसने दीपक को ऐसा करने से मना किया तो वह उसे गाली गलौज करने लगा। कुछ देर बाद शंकर दुकान बंद करके अपने घर चला गया। तो दीपक उसके घर के बाहर पहुंच गया और दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा।

जब शंकर ने उसे रोकने की कोशिश की तो दीपक ने अपने भाई दुर्गेश नामदेव को बुला लिया। फिर दोनों आरोपियों ने मिलकर शंकर और उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में शंकर के पैर और हाथ और उसके बेटे के गाल पर चोटें आई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Story
null