भारत

Alpine School Nalagarh के छात्रों ने रोपी हरियाली

Shantanu Roy
7 Jun 2024 12:25 PM GMT
Alpine School Nalagarh के छात्रों ने रोपी हरियाली
x
Nalagarh. नालागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में छात्रों और ईको क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण अभियान शुरू कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल की प्रवक्ता ने बताया कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस का थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता है, जिसके तहत प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर दिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में कक्षा छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक, एनएसएस स्वयंसेवियों और अरन्या ईको क्लब के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
स्कूल निदेशक प्रेम जोशी ने बच्चों को पर्यावरण दिवस पर जागरूक करते हुए बताया कि धरती को इंसान के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। अल्पाइन स्कूल के प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने भी बच्चों को पर्यावरण दिवस पर जागरूक करते हुए बताया कि प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है, हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता है और पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इससे प्रकृति को नुकसान होता है और जनजीवन खतरे में पड़ जाता है।
Next Story