
x
नूरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल मनेई में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए चयनित कर उन्हें पद एवं दायित्व सौंपे गए। समारोह में वस्व शर्मा को हैड बॉय तथा वान्या शर्मा को हैड गर्ल नियुक्त किया गया। वही, अर्णव ठाकुर को डिप्टी हैड ब्वाय और दिव्यांशी को डिप्टी हैड गर्ल का दायित्व सौंपा गया। विभिन्न क्लबों और गतिविधियों के लिए भी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। स्पोट्र्स विभाग में आदित्य को कैप्टन और सांची को वाइस कैप्टन बनाया गया।
ईको क्लब में अनामिका को कैप्टन और पलक को वाईस कैप्टन चुना गया। कल्चरल क्लब में हर्षिका को कैप्टन तथा खुशबू को वाइस कैप्टन बनाया गया। डिसिप्लिन कमेटी में संयम को कैप्टन और रिकी को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। प्रहरी क्लब में अक्षिता को कैप्टन और नैतिक को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। हैल्थ क्लब में अदिति को हेल्थ कैप्टन और राशि को वाईस कैप्टन बनाया गया। पास्को क्लब में अखिलेश को कैप्टन तथा साक्षी को वाइस कैप्टन चुना गया। विद्यालय के चारों सदनों आर्यभट्ट, भास्कर, सीवी रमन और एस रामानुजन के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। आर्यभट्ट सदन में आदर्श को कैप्टन और अभिराज को वाइस कैप्टन बनाया गया। भास्कर सदन में सुहानी को कैप्टन तथा कृतिका को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। सीवी रमन सदन में प्रणव को कैप्टन और एंजेल को वाइस कैप्टन चुना गया। वहीं, एस रामानुजन सदन में वंशिका को कैप्टन और पुष्पेंद्र को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष के अध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल, उपाध्यक्ष आरके ओहरीए, मैनेजर जीके भटनागर, एआरओ डा. रश्मि जम्वाल, प्रधानाचार्य दिनेश कौशल एवं शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का वातावरण उत्साहए अनुशासन और नेतृत्व भावना से ओत-प्रोत रहा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





